— विज्ञापन —
मेरा अनुभव (My Experience):
मुझे बैंकिंग सेक्टर और रूरल फाइनेंस में 10 सालों से ज्यादा का गहरा अनुभव है। मैंने गाँवों में
देखा है कि ब्याज का सही हिसाब न होने से झगड़े होते हैं और गरीब किसान या मजदूर ठगे जाते हैं।
ByajCalculator.in का उद्देश्य सिर्फ गणना करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक (Aware) करना है। हम चाहते हैं कि भारत का हर नागरिक—चाहे वो कम पढ़ा-लिखा ही क्यों न हो—अपने पैसों का हिसाब खुद रख सके।
हम आपको साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज और गाँव के जटिल ब्याज (जैसे 2 रुपये सैकड़ा) को समझने में मदद करते हैं।